Mid-Day Meal for 12 Class Students: 12वीं तक के छात्रों को अब मिलेगा मध्याह्न भोजन, राज्य के शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, 905 मीट्रिक टन चावल आवंटित

12वीं तक के छात्रों को अब मिलेगा मध्याह्न भोजन, राज्य के शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, Mid-Day Meal Provided to Up To 12th Class Students

Mid-Day Meal for 12 Class Students: 12वीं तक के छात्रों को अब मिलेगा मध्याह्न भोजन, राज्य के शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, 905 मीट्रिक टन चावल आवंटित
Modified Date: August 19, 2026 / 03:55 pm IST
Published Date: August 19, 2026 3:47 pm IST

तिरुवनंतपुरम: Mid-Day Meal for 12 Class Students केरल सरकार विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का लाभ कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को देने की तैयारी में है और इस संबंध में केंद्र को अपनी सहमति भी दे चुकी है। राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शम्सुद्दीन ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि पिछले महीने दिल्ली में हुई बैठक में केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री पोषण योजना को कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विस्तारित करने के प्रस्ताव पर राज्य ने अपनी सहमति दी थी।

Mid-Day Meal for 12 Class Students फिलहाल प्रधानमंत्री पोषण योजना, जिसे आमतौर पर मध्याह्न भोजन योजना के नाम से जाना जाता है, में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाता है। शम्सुद्दीन ने यहां स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ओणम विशेष चावल वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘भोजन हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है और कल्याणकारी राज्य में इसकी रक्षा की जानी चाहिए।’’

मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परिवार बिना किसी आर्थिक परेशानी के ओणम का त्योहार मना सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को ओणम परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब ने कहा कि सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के करीब 23.5 लाख विद्यार्थियों को चार-चार किलोग्राम मुफ्त चावल के वितरण का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सामान्य शिक्षा विभाग की पहल पर सप्लाईको के माध्यम से विद्यार्थियों को करीब 905 मीट्रिक टन चावल वितरित किया जा रहा है।

जैकब ने कहा कि सरकार खुले बाजार में कीमतों में वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए नागरिक आपूर्ति, कंज्यूमरफेड और कृषि विभागों के माध्यम से कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के परिवारों को ओणम किट वितरित करने का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है और आने वाले दिनों में सभी राशन दुकानों पर ये किट उपलब्ध होंगे। ओणम किट में आमतौर पर चाय, साबुत और धुली मूंग दाल, सूजी की पायसम सामग्री, घी, काजू, नारियल तेल, सांभर पाउडर, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अरहर दाल, पिसा हुआ नमक और कपड़े का एक थैला शामिल होता है। यह कार्यक्रम यहां पट्टम सरकारी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने की।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।