200 ई-बसों के शामिल होने के साथ दिल्ली के बस बेड़े में बसों की संख्या 6,800 हुई : रेखा गुप्ता

200 ई-बसों के शामिल होने के साथ दिल्ली के बस बेड़े में बसों की संख्या 6,800 हुई : रेखा गुप्ता

200 ई-बसों के शामिल होने के साथ दिल्ली के बस बेड़े में बसों की संख्या 6,800 हुई : रेखा गुप्ता
Modified Date: August 19, 2026 / 03:07 pm IST
Published Date: August 19, 2026 3:07 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को 200 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।

इसके बाद दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों के बेड़े में, बसों की संख्या लगभग 6,800 हो गई है। इन नई 200 बसों में से 56 ‘लेडीज़ स्पेशल’ बसें हैं।

गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज शुरू की गई सभी पहल में से, महिला ‘लेडीज़ स्पेशल’ बसें मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से और सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुझे अपने छात्र दिनों के दौरान कॉलेज और घर जाने के लिए विश्वविद्यालय की विशेष बसों का उपयोग करना याद है, लेकिन पिछले 28 वर्षों से ये बसें उपलब्ध नहीं थीं।’

उन्होंने कहा कि इन नई बसों के शामिल होने से दिल्ली के बस बेड़े में कुल 4,938 इलेक्ट्रिक बसें और 1,750 सीएनजी बसें हो गई हैं।

गुप्ता ने कहा कि देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में हैं।

संधू ने कहा कि ‘लेडीज़ स्पेशल’ बसें परिवहन का एक सुरक्षित साधन हैं।

योजना के तहत, डीटीसी 15 उच्च-मांग वाले मार्गों पर ‘लेडीज़ स्पेशल’ बसों के 30 फेरे लगवाएगी और 13 मार्गों पर विश्वविद्यालय ‘लेडीज़ स्पेशल’ (यू-एसपीएल) बसों के 26 चक्कर लगवाएगी।

शहर के इलेक्ट्रिक परिवहन तंत्र को मजबूत करने के प्रयासों के तहत, गुप्ता ने राजघाट डिपो- एक में एक सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किया।

उन्होंने कहा, ‘हम न केवल ईवी चार्जिंग अवसंरचना बना रहे हैं बल्कि ईवी नीति के तहत सब्सिडी भी दे रहे हैं।’

सरकार ने दिल्ली-करनाल मार्ग पर पांच पूरी तरह से इलेक्ट्रिक, वातानुकूलित अंतरराज्यीय बसें भी शुरू कीं।

भाषा नोमान

नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में