सिक्किम में हल्का भूकंप, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Ads

सिक्किम में हल्का भूकंप, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 09:27 AM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 09:27 AM IST

गंगटोक, 22 मार्च (भाषा) सिक्किम में 4.1 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

शनिवार रात आठ बजकर 41 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र मंगन जिले में सतह से 14 किलोमीटर नीचे स्थित था।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि निवासियों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

भाषा

सिम्मी अमित

अमित