PM Modi Meeting Today | Photo Credit: IBC24
दिल्ली: PM Modi Meeting Today ईरान से अमेरिका-इजरायल के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उम्मीद के उलट ईरान लगातार पलटवार कर रहा है। उसने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर सख्त पहरेदारी करके दुनिया में ईंधन का संकट पैदा कर दिया है। जिसको लेकर अब कई देशों में चिंता बनी हुइ है। इसी बीच खबर आ रही है कि देश के पीएम मोदी आज हाई लेवल मीटिंग करने जा रहे हैं। जानकारी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक रविवार शाम को करने वाले हैं।
PM Modi Meeting Today बताया जा रहा है कि इस बैठक में पश्चिम एशिया के खराब होते हालात पर चर्चा की जाएगी। बैठक का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देश में इन सबकी सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे, ढुलाई का तंत्र दुरुस्त रहे और आम आदमी पर कम से कम असर पड़े। दरअसल, भारत अपनी एनर्जी सप्लाई के लिए काफी हद तक वेस्ट एशिया पर निर्भर है, ऐसे में वहां किसी भी प्रकार का संकट भारत के लिए चुनौती साबित हो सकता है।
गौरतलब है कि PM मोदी की यह मीटिंग ऐसे वक्त में हो रही है जब ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच टकराव के हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। भारत सरकार इस पूरी घटना पर बारीकी से नजर रख रही है, क्योंकि इसका प्रभाव देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता पर पड़ने की संभावना है।