Dhurandhar 2 worldwide box office collection day 3/image source: IBC24
Dhurandhar 2 worldwide box office collection day 3: मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। आदित्य धर द्वारा निर्मित ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह का अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। अब तक ‘धुरंधर 2’ ने शानदार कमाई करते हुए कई बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। वहीं अब ‘धुरंधर 2’ के तीसरे दिन का वर्ल्डवाइड भी सामने आ चूका है। ‘धुरंधर 2’ ने बॉलीवुड की कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड शानदार कमाई कर रही है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने शनिवार को एक बार फिर हिंदी फिल्म के लिए एक ही दिन में सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का नया रिकॉर्ड बनाया। (Dhurandhar 2 worldwide box office collection day 3) एक रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने वर्ल्डवाइड तीसरे दिन 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जिससे इसकी कुल कमाई सिर्फ तीन दिनों में 500 ग्रॉस करोड़ के पार पहुंच गई है।
Dhurandhar 2 worldwide box office collection day 3: ‘धुरंधर 2’ 2025 में आई ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का सीक्वल है।18 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ पेड प्रीव्यू के बाद 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं फिल्म के चौथे दिन के शुरूआती आंकड़े भी सामने आ चुके है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, रिलीज के दिन इसने 102.55 करोड़ रुपए कमाए। (Dhurandhar 2 box office collection day 3) ऐसे में अब इसके चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रविवार के खबर लिखने तक 44.66 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
वहीं अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ अब 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। ‘धुरंधर 2’ ने ‘वॉर’ (475 करोड़ रुपये) और ‘टाइगर 3’ (464 करोड़ रुपये) जैसी स्पाई थ्रिलर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, शनिवार को, ‘धुरंधर 2’ ने शाहरुख खान की पिछली रिलीज, ‘डंकी’ को भी पीछे छोड़ दिया। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म ने 2023 में रिलीज होने पर दुनिया भर में 470 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
इन्हे भी पढ़ें:-