हिमाचल के मंडी में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए

हिमाचल के मंडी में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए

हिमाचल के मंडी में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए
Modified Date: August 2, 2026 / 11:48 am IST
Published Date: August 2, 2026 11:48 am IST

शिमला, दो अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह नौ बज कर 13 मिनट पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जिले के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए।

शिमला स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार, मंडी क्षेत्र में आए इस भूकंप की गहराई जमीन से आठ किलोमीटर नीचे थी। इसका केंद्र 31.445 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.993 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक भूकंप के कारण संपत्ति को किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

मंडी जिला भूकंपीय क्षेत्र-5 में आता है, जिसे भूकंप के लिहाज से अधिक जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में