पुलवामा में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका, दो नागरिक घायल

पुलवामा में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका, दो नागरिक घायल

पुलवामा में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका, दो नागरिक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 18, 2020 1:18 pm IST

श्रीनगर, 18 नवम्बर (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के एक दल पर आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में दो नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया आतंकवादियों ने पुलवामा के काकापोरा इलाके में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका।

उन्होंने कहा कि ग्रेनेड का निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क पर फट गया।

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में दो नागरिक छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

भाषा. अमित मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में