खड़े ट्रक से टकराई मिनी बस : तीन लोगों की मौत, छह जख्मी

खड़े ट्रक से टकराई मिनी बस : तीन लोगों की मौत, छह जख्मी

खड़े ट्रक से टकराई मिनी बस : तीन लोगों की मौत, छह जख्मी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: January 2, 2022 2:22 pm IST

लखीमपुर खीरी (उप्र), दो जनवरी (भाषा) जिले के ईसानगर क्षेत्र में एक मिनी बस के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात ईसानगर क्षेत्र के लुधौनी गांव के पास लखीमपुर-सिसैया मार्ग पर एक मिनी बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में धामन खटका (15) और रोहित बोहरा (14) नामक लड़कों तथा बस के कंडक्टर की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मिनी बस 14 लोगों को लेकर जा रही थी जिनमें ज्यादातर नेपाल के निवासी थे और यह बस हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही थी।

पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है।

भाषा सं सलीम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में