कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

Ads

कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

  •  
  • Publish Date - December 9, 2021 / 10:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

श्रीनगर, नौ दिसंबर (भाषा) कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में बुधवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पहलगाम में तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी