दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में

  •  
  • Publish Date - November 29, 2021 / 12:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, 29 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 406 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी