दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: December 24, 2021 9:42 am IST

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने बताया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) चौथे दिन भी ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे एक्यूआई 411 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिन में ‘मध्यम कोहरा’ छाया रह सकता है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज किया गया।

बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा स्नेहा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में