दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश की संभावना
Modified Date: April 6, 2023 / 10:58 am IST
Published Date: April 6, 2023 10:58 am IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 57 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 148 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में