पंजाब, हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

Ads

पंजाब, हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

  •  
  • Publish Date - February 12, 2021 / 07:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

चंडीगढ़, 12 फरवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को और बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य से अधिक रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि दोनों राज्यों में अधिकतर स्थानों पर बृहस्पतिवार से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है।

दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना एवं पटियाला में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आदमपुर (11.5 डिग्री सेल्सियस), हलवारा (11.2 डिग्री सेल्सियस), पठानकोट (12.8 डिग्री सेल्सियस), बठिंडा (8.7 डिग्री सेल्सियस), गुरदासपुर (आठ डिग्री सेल्सियस) और फरीदकोट (10.5 डिग्री सेल्सियस) में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

हरियाणा के अम्बाला में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हिसार में यह 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल (10 डिग्री सेल्सियस), रोहतक (10.6 डिग्री सेल्सियस), भिवानी (11.3 डिग्री सेल्सियस) और सिरसा (10.3 डिग्री सेल्सियस) में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

अधिकारियों ने बताया कि कई दिनों के अंतराल के बाद चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, भिवानी, करनाल और अम्बाला समेत क्षेत्र के कई स्थानों में सुबह कोहरा छाया रहा।

उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण सुबह इन स्थानों पर दृश्यता का स्तर गिर गया।

भाषा सिम्मी शाहिद

शाहिद