पंजाब, हरियाणा में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया

Ads

पंजाब, हरियाणा में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - January 22, 2021 / 10:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

चंडीगढ़, 22 जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा तथा सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अमृतसर में यह 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के गुरदासपुर,बठिंडा, हलवारा, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5 , 5.5 , 5.8 , 6.4 और 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के हिसार में काफी सर्द मौसम है और यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के नारनौल और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5 और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक ,अंबाला और करनाल में न्यूनतम तापमान 5.2 , 7.9 और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा

शोभना सुभाष

सुभाष