राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज : आईएमडी

Ads

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज : आईएमडी

  •  
  • Publish Date - June 12, 2022 / 12:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 29 प्रतिशत दर्ज की गयी।

आईएमडी के अनुसार, मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ छीटे पड़ने और बिजली कड़कने की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहने और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान औसत तापमान से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा फाल्गुनी वैभव

वैभव