हरियाणा, पंजाब में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान बढ़ा

Ads

हरियाणा, पंजाब में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान बढ़ा

  •  
  • Publish Date - December 4, 2020 / 08:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

चंडीगढ़, चार दिसंबर (भाषा) हरियाणा, पंजाब में कई जगहों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के लुधियाना और पटियाला, हरियाणा में करनाल, अंबाला और कैथल समेत दोनों राज्यों में कई जगहों पर सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार में यह 7.9 डिग्री सेल्सियस और करनाल में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रोहतक में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तथा सिरसा में यह 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पठानकोट (9.5 डिग्री सेल्सियस), आदमपुर (7.9 डिग्री सेल्सियस), हलवारा (9.5 डिग्री सेल्सियस) और बठिंडा (9.6 डिग्री सेल्सियस) में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

भाषा सुरभि शाहिद

शाहिद