पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान अपरिवर्तित रहेगा :आईएमडी
पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान अपरिवर्तित रहेगा :आईएमडी
कोलकाता, 10 नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के अधिकतर स्थानों पर अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग अपरिवर्तित रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि अगले सात दिनों तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।
आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि हिमालयी पर्यटन शहर दार्जिलिंग सोमवार को 10 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि पहाड़ी शहर कलिम्पोंग 17 डिग्री सेल्सियस के साथ गर्म स्थान रहा।
राज्य के मैदानी इलाकों में बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में सबसे कम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुलेटिन के अनुसार, कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पड़ोसी साल्ट लेक में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
आईएमडी ने बताया कि सोमवार रात को महानगर में तापमान थोड़ा कम रह सकता है।
भाषा
राजकुमार अविनाश
अविनाश

Facebook


