केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने आसनसोल दंगे के दौरान पुलिस अधिकारी से की मारपीट

Ads

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने आसनसोल दंगे के दौरान पुलिस अधिकारी से की मारपीट

  •  
  • Publish Date - March 30, 2018 / 09:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

 पश्चिम बंगाल में  दंगे भड़कने में टाइम नहीं लगता और अगर इस दंगे में राजनीतिक लोग भी शामिल हो जाये तो फिर ये बात तय है की बात दूर तलक जाएगी। बताया जा रहा है कि आसनसोल क्षेत्र में रामनवमी के जुलुस के दौरान कल दो सम्प्रदायों के बीच हिंसा भड़क गयी। उसी दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सांसद बाबुल सुप्रियो  भी अपने क्षेत्र में थे। उन्होंने उस दंगे के बीच जाने की कोशिश की जिसे लेकर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की उसके बाद जो हुआ वो बेहद ही शर्मनाक हुआ। 

 

उसके बाद  केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सांसद बाबुल सुप्रियो ने तो कुछ लोगों को चमड़ी उधेड़ने की धमकी भी दे डाली। खबरों के अनुसार मंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र आसनसोल पहुंचे थे।उनका  क्षेत्र भी राज्य में निकाले गए राम नवमी जुलूस के बाद सांप्रदायिक हिंसा का शिकार हुआ था जिसके चलते वहां कई धाराएं लगायी गयी थी।  उसी समय  सुप्रियो आसनसोल के कल्याणपुर में स्थित एक राहत कैंप की तरफ जा रहे थे जब पुलिस ने उन्हें रोक दिया।जिसे उन्होंने नहीं माना और साथ ही वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रूपेश कुमार को उन्होंने धक्का भी दे दिया। जिसके चलते   उनपर सीआरपीसी की धारा 144 और आईपीसी की धारा 146, 147, 148 और 353 का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। उनपर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रूपेश कुमार पर हमला किया।

 

 

इस बारे में बाबुल सुप्रियो का कहना था की स्थानीय सासंद होने की वजह से यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं मुसीबत से जूझ रहे लोगों की मदद करूं लेकिन पुलिस ने बिना किसी कारण मुझे उनसे मिलने से रोक दिया। सुबह से मैं वरिष्ठ पुलिस और जिला अधिकारियों से बात करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन उनके पास मुझसे मिलने का समय नहीं है। रैपिड एक्शन फोर्स ने मुझे इस तरह घेर लिया था जैसे कि मैं कोई अपराधी हूं। जब लोग मुझसे अपने दुख को साझा करना चाहते हैं तो आप उन्हें कैसे रोक सकते हैं? उन्होंने पश्चिम बंगाल के आईपीएस अधिकारी रुपेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उनका कहना है कि कई बार मैंने उनसे खुद को ना छूने के लिए कहा .

web team IBC24