दौसा में नाबालिग लड़की से बलात्कार, आरोपी फरार

दौसा में नाबालिग लड़की से बलात्कार, आरोपी फरार

दौसा में नाबालिग लड़की से बलात्कार, आरोपी फरार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: October 27, 2021 4:17 pm IST

जयपुर, 27 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के दौसा जिले में एक व्यक्ति द्वारा 16 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि घटना सोमवार को उस समय हुई जब लड़की स्कूल जा रही थी। उन्होंने कहा कि आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

मंडावरी थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से इस संबंध में सोमवार रात मामला दर्ज कराया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज कुंज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में