दिल्ली के जहांगीरपुर में बदमाशों ने घर में घूसकर लूटपाट को दिया अंजाम

दिल्ली के जहांगीरपुर में बदमाशों ने घर में घूसकर लूटपाट को दिया अंजाम

दिल्ली के जहांगीरपुर में बदमाशों ने घर में घूसकर लूटपाट को दिया अंजाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: July 25, 2021 11:20 pm IST

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में कुछ नकाबपोश बदमाश एक घर में दाखिल हो गए और घर में मौजूद 17 वर्षीय लड़की को धमकाकर करीब 10 लाख रुपये नकद और गहने लूट लिए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की शाम को उस समय हुई जब लड़की के माता-पिता अपनी दुकान पर थे।

उन्होंने बताया कि तीन-चार अज्ञात लोग कथित तौर पर घर में दाखिल हुए और चाकू के बल पर लड़की को कोने में बैठने को कहा और इसके बाद अलमारी की तलाशी ली।

पुलिस ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद लड़की ने अपने चाचा को संपर्क किया जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस घटना में लड़की को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। परिवार के मुताबिक घर से करीब 10 लाख रुपये नकद और कुछ गहने गायब हैं।

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में