Iran Qazvin School Attack : क्लास के बीच स्कूल में गिरी मिसाइल! ईरान के स्कूल की यह CCTV फुटेज देख कांप जाएगी आपकी रूह

ईरान के कज़विन शहर से एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें एक स्कूल के पास मिसाइल गिरते हुए दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कड़ी निंदा की जा रही है।

Iran Qazvin School Attack : क्लास के बीच स्कूल में गिरी मिसाइल! ईरान के स्कूल की यह CCTV फुटेज देख कांप जाएगी आपकी रूह

Iran Qazvin School Attack / Image Source : X

Modified Date: March 7, 2026 / 10:48 pm IST
Published Date: March 7, 2026 10:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ईरान के कज़विन शहर में स्कूल के पास मिसाइल गिरने का CCTV वीडियो वायरल।
  • धमाके के बाद स्कूल में मौजूद छात्र और स्टाफ में मची अफरा-तफरी।
  • ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आई घटना।

नई दिल्ली: Iran Qazvin School Attack ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच कज़विन (Qazvin) शहर से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस CCTV फुटेज में एक स्कूल के ठीक पास मिसाइल गिरते हुए देखी जा सकती है। इस हमले के बाद से ही क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटना की कड़ी निंदा की जा रही है।

स्कूल परिसर में किया हमला

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मिसाइल स्कूल परिसर से महज कुछ मीटर की दूरी पर गिरी, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और स्कूल में मौजूद छात्र व स्टाफ जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। Middle East war इससे पहले भी ईरान के मिनाब शहर में स्कूलों पर हुए हमलों में बड़ी संख्या में बच्चों के हताहत होने की खबरें आई थीं, जिससे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को हुआ ब्लास्ट

आपको बता दें को ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल की ओर मिसाइलें दागीं। इस बीच अमेरिका ने चेतावनी दी कि जल्द ही बड़े पैमाने पर बमबारी अभियान शुरू किया जा सकता है, जिसे अधिकारी सप्ताह भर से जारी संघर्ष का अब तक का सबसे तीव्र हमला बता रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ेंः-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.