झारखंड में लापता हुआ प्रशिक्षण विमान बांध के जलाशय में मिला

झारखंड में लापता हुआ प्रशिक्षण विमान बांध के जलाशय में मिला

झारखंड में लापता हुआ प्रशिक्षण विमान बांध के जलाशय में मिला
Modified Date: August 25, 2024 / 10:03 pm IST
Published Date: August 25, 2024 10:03 pm IST

जमशेदपुर, 25 अगस्त (भाषा) झारखंड में लापता हुए प्रशिक्षण विमान का रविवार को सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल बांध के जलाशय में पता लगा लिया गया। यह जानकारी विमान का स्वामित्व रखने वाली विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने दी।

सेसना-152 नामक यह विमान पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित सोनारी हवाई अड्डा से उड़ान भरने के बाद मंगलवार को लापता हो गया था। इसमें एक प्रशिक्षु और एक प्रशिक्षक सवार थे।

प्रशिक्षक, कैप्टन जीत शत्रु और प्रशिक्षु सुब्रोदीप दत्ता के शव बृहस्पतिवार को बांध के जलाशय से बरामद किये गए थे।

अल्केमिस्ट एविएशन की प्रबंध निदेशक मृणाल पॉल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘खोज दल ने विमान को बांध के जलाशय में गहराई में पाया है, लेकिन इसे अभी तक निकाला नहीं जा सका है।’’

तलाशी अभियान का नेतृत्व नौसेना की 19 सदस्यीय टीम कर रही है।

चांडिल की उपसंभागीय पदाधिकारी शुभ्रा रानी ने बताया, ‘‘अभियान अभी भी जारी है।’’

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में