मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम में चल रहा था नवजात बेचे जाने का खेल, महिला कर्मचारी गिरफ्तार

मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम में चल रहा था नवजात बेचे जाने का खेल, महिला कर्मचारी गिरफ्तार

मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम में चल रहा था नवजात बेचे जाने का खेल, महिला कर्मचारी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: July 5, 2018 1:18 pm IST

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक ऐसी खबर आई है जिससे लोगों का मानवता पर से विश्वास उठने लगेगा। यहां स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी होम (निर्मल हृदय) में नवजातों को बेचा जा थी। इस रैकेट का खुलासा चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) ने की है। कमेटी ने मिशनरी की कर्मचारी अनिमा इंदवार और संचालक सिस्टर्स के खिलाफ एफआईआर करवाई है।

बताया जा रहा है कि मिशनरी की कर्मचारी अनिमा इंदवार ने चैरिटी होम में पैदा हुए एक नवजात को यूपी निवासी एक दंपती को 1.20 लाख रुपए में हाल में बेच दिया था। अनिमा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि इस रैकेट में निर्मल हृदय की सिस्टर कोनसीलिया भी शामिल थी। उसने स्वीकारा है कि दोनों अब तक आधा दर्जन बच्चों को बेच चुकी हैं।

पुलिस ने अनिमा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि सिस्टर कोनसीलिया समेत दो सिस्टर्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सिस्टर कोनसीलिया ने प्रारंभिक पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। कोनसिलिया ने 4 बच्चों को बेचने की बात कबूली है।

यह भी पढ़ें : जोगी लौटे राजनीति के मैदान में, 6 जुलाई को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च का ऐलान

वहीं सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष रूपा कुमारी के मुताबिक संस्था के चैरिटी होम में एक अविवाहित गर्भवती युवती रह रही थी। उसने अस्पताल में 1 मई को एक लड़के को जन्म दिया था। चार दिन बाद ही ये बच्चा अनिमा इंदवार ने यूपी के सोनभद्र के ओबरा निवासी दंपति सौरभ अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल को बेच दिया। उनसे उसने अस्पताल खर्च के नाम पर उनसे 1.20 लाख रुपए लिए।

हालांकि इसके बाद 30 जून को जब सीडब्ल्यूसी ने चैरिटी होम का अचानक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण से डरते हुए अनिमा ने 1 जुलाई को उस अग्रवाल दंपति को रांची बुलाया और उनसे ये कहकर बच्चा ले लिया कि उसे कोर्ट में पेश करना है। अग्रवाल दंपति 3 जुलाई को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के हिनू शाखा गए। उन्हें वहां बच्चे की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सीडब्ल्यूसी से की। सीडब्ल्यूसी ने अनिमा को बुलाकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में