IPS Transfer and Posting News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदले गए बड़े अधिकारी, आदेश में देखें किसकी कहां हुई तैनाती
IPS Transfer and Posting News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदले गए बड़े अधिकारी, आदेश में देखें किसकी कहां हुई तैनाती
IPS Transfer and Posting News | Photo Credit: AI
- 18 IPS अधिकारियों का तबादला
- जोधपुर में नया पुलिस आयुक्त
- देर रात आदेश जारी
जयपुर: IPS Transfer and Posting News राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 18 अधिकारियों के तबादले (IPS Transfer) किए हैं जिनमें महानिदेशक (डीजी) रैंक के दो अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने मंगलवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किया। इसके तहत जोधपुर में नया पुलिस आयुक्त और अजमेर व भरतपुर में नए महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किए गए, साथ ही चार जिलों में नए पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए।
IPS Transfer and Posting News आदेश के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण व यातायात) अनिल पालीवाल को महानिदेशक व कमांडेंट जनरल (गृह रक्षा) के पद पर नियुक्त किया गया। इस पद पर काम कर रहीं मालिनी अग्रवाल को महानिदेशक (यातायात) के पद पर लगाया गया है। जोधपुर के पुलिस आयुक्त शरत कविराज को महानिरीक्षक (अपराध) नियुक्त किया गया, जबकि विशेष शाखा (एसएसबी) के महानिरीक्षक अंशुमन भोमिया जोधपुर के नए पुलिस आयुक्त होंगे।
महानिरीक्षक (आयोजना) डॉ. रवि को पुलिस महानिरीक्षक— अजमेर रेंज नियुक्त किया गया। उन्होंने राजेंद्र सिंह की जगह ली है जिन्हें पुलिस मुख्यालय में महानिरीक्षक (सतर्कता) के पद पर भेजा गया। भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई का तबादला महानिरीक्षक (आयोजना) के पद पर किया गया जबकि महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रीति चंद्रा को भरतपुर रेंज का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया। सरकार ने इस फेरबदल के तहत जोधपुर ग्रामीण, हनुमानगढ़, बालोतरा और प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक के तबादले भी किए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: सुर्खियों में जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन, 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक, क्या सरकार निकालेगी कोई समाधान
- India Won First ODI Againts England: शुरू हुआ इंग्लैण्ड से बदले का दौर!.. पहले वनडे में दी इंग्लैण्ड को 6 विकेट शिकस्त, सुन्दर-अक्षर ने लिखी जीत की पटकथा
- शह मात The Big Debate: नक्सलमुक्ति..फिर वार-पलटवार, सीएम के संबोधन पर क्यों रार? हंगामे से भरा रहा मानसून सत्र का दूसरा दिन, नक्सलमुक्ति पर फिर क्यों गर्म हुई सियासत?

Facebook


