मित्र शक्ति: कर्नाटक के बेलगावी में भारत-श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

Ads

मित्र शक्ति: कर्नाटक के बेलगावी में भारत-श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

  •  
  • Publish Date - November 10, 2025 / 08:20 PM IST,
    Updated On - November 10, 2025 / 08:20 PM IST

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) भारत और श्रीलंका ने अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाने के प्रयासों के तहत कर्नाटक के बेलगावी में दो सप्ताह का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ सोमवार को शुरू किया।

भारतीय सेना ने कहा कि ‘मित्र शक्ति’ अभ्यास के 11वें संस्करण का मकसद आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान संयुक्त प्रतिक्रियाओं का समन्वय करना है।

सेना के मुताबिक, 170 कर्मियों वाले भारतीय दल का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से राजपूत रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं, जबकि श्रीलंकाई पक्ष के प्रतिनिधित्व का जिम्मा गजबा रेजिमेंट के 135 जवान संभाल रहे हैं।

सेना ने बताया कि इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना के 20 और श्रीलंकाई वायु सेना के 10 कर्मी भी हिस्सा ले रहे हैं।

सेना ने कहा, “दोनों पक्ष सामरिक कार्रवाइयों जैसे कि छापा मारने, तलाशी लेने और हमला करने तथा सैनिकों-उपकरणों के परिवहन एवं तैनाती आदि का अभ्यास करेंगे।”

उसने कहा कि ‘मित्र शक्ति’ अभ्यास में हेलीकॉप्टर के अलावा ड्रोन और मानवरहित हवाई प्रणालियां भी इस्तेमाल किया जाएगा।

भाषा पारुल माधव

माधव