मिजोरम में कोविड-19 के 443 नए मामले, संक्रमण दर 13.38 प्रतिशत हुई

मिजोरम में कोविड-19 के 443 नए मामले, संक्रमण दर 13.38 प्रतिशत हुई

मिजोरम में कोविड-19 के 443 नए मामले, संक्रमण दर 13.38 प्रतिशत हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: January 5, 2022 1:28 pm IST

आइजोल, पांच जनवरी (भाषा) मिजोरम में बुधवार को कोविड-19 के 443 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 13.38 प्रतिशत दर्ज की गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में मंगलवार को संक्रमण दर 15.66 प्रतिशत थी और कोविड-19 के 347 मामले आए थे। उन्होंने कहा कि नए मरीजों में 88 बच्चे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 21 जवान शामिल हैं। वर्तमान में राज्य में 2,162 उपचाराधीन रोगी हैं, जबकि एक और व्यक्ति की आइजोल जिले में मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 553 हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि आइजोल जिले में सबसे अधिक 134 नए मामले सामने आए, इसके बाद सेरछिप (122) और मामित (51) का स्थान रहा। राज्य में कोविड-19 के अब तक कुल 1,42,691 मामले आए हैं जिनमें से 1,39,976 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटों में ठीक हुए 112 मरीज भी शामिल हैं। नए मामलों की पुष्टि 3,311 नमूनों की जांच के बाद हुई।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में