मिजोरम में कोरोना वायरस के 1380 नए मामले, तीन की मौत

मिजोरम में कोरोना वायरस के 1380 नए मामले, तीन की मौत

मिजोरम में कोरोना वायरस के 1380 नए मामले, तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: September 29, 2021 7:45 pm IST

आइजोल, 29 सितंबर (भाषा) मिजोरम में कोरोना वायरस के 1380 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिनमें 248 बच्चे हैं। इसके बाद बुधवार को कुल मामले बढ़कर 91,919 हो गए हैं। वहीं तीन और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 306 पहुंच गई है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में मंगलवार को दिन में सबसे ज्यादा 1846 नए मामले रिपोर्ट हुए थे। उन्होंने बताया कि आइजोल जिले में सबसे ज्यादा 890 नए मामले आए हैं। इसके बाद लुंगलेई में 163 और सियाहा में 94 मामले मिले हैं। अधिकारी के मुताबिक, प्रदेश में 7156 नमूनों का परीक्षण किया गया है और संक्रमण दर 19.28 फीसदी है।

मिजोरम में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 16,208 है जबकि 75,405 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से उबरने की दर 82 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.33 फीसदी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजॉमी ने बताया कि अबतक 6.79 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जिनमें से 4.28 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है।

भाषा

नोमान उमा

उमा


लेखक के बारे में