आइजोल, 16 जनवरी (भाषा) मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 875 नए मामले सामने आए, जो कि एक दिन पहले के मुकाबले 33 ज्यादा है। इसके साथ ही रविवार को कुल मामले बढ़कर 1,52,255 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि दैनिक संक्रमण दर शनिवार को 12.94 प्रतिशत थी, जो बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई। उन्होंने कहा कि महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कोविड-19 से अब तक 570 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अधिकारी ने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में कम से कम 151 बच्चे भी शामिल हैं। मिजोरम में अभी कोविड के 8,921 मरीज उपचाराधीन हैं। शुक्रवार तक मिजोरम में 7.73 लाख मरीजों को टीका दिया जा चुका है।
इनमें से लगभग छह लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। अधिकारी ने बताया कि 10 जनवरी से अब तक कम से कम 5,480 लोगों को एहतियाती खुराक दी जा चुकी है।
भाषा यश दिलीप
दिलीप