मिजोरम: एमएनएफ उम्मीदवार जोथांसंगी हमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

Ads

मिजोरम: एमएनएफ उम्मीदवार जोथांसंगी हमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 05:03 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 05:03 PM IST

आइजोल, आठ जून (भाषा) मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की उम्मीदवार जोथांसंगी हमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठ से जुड़ी वकील ने राज्य से राज्यसभा की एकमात्र सीट के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी, विधानसभा सचिव जोथांसांगा राल्टे के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अंतिम दिन सोमवार है।

इससे पहले, 5 जून को सत्तारूढ़ जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार के. लालटलुआंगकिमा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं।

राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा में जेडपीएम के 27 विधायक हैं, जबकि एमएनएफ के 10 सदस्य हैं।

राज्य विधानसभा में भाजपा के दो विधायक हैं और कांग्रेस का एक विधायक है। दोनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी, जबकि उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए मतगणना 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश