मिजोरम: सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

मिजोरम: सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

मिजोरम: सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Modified Date: May 17, 2026 / 12:51 pm IST
Published Date: May 17, 2026 12:51 pm IST

आइजोल, 17 मई (भाषा) मिजोरम पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री अपलोड करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पुलिस ने बताया कि यूट्यूब पर दो चैनलों के माध्यम से अश्लील सामग्री प्रसारित किये जाने की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई।

बयान में बताया गया कि इन चैनलों ने कई ऐसे वीडियो अपलोड किए जो अश्लील और आपत्तिजनक थे।

पुलिस ने बताया कि ये चैनल, नाबालिगों सहित आम जनता की पहुंच में थे। बयान के मुताबिक, “सामग्री अश्लील प्रकृति की पाई गई और प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 294 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया।”

बयान में बताया गया कि दोनों धाराएं अश्लील सामग्री प्रकाशित करने से संबंधित हैं।

साइबर अपराध थान में मामले की जांच ​​के आधार पर 26 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया।

बयान में बताया गया कि यूट्यूब की सहायता और तकनीकी जांच के माध्यम से पुलिस ने 14 मई को इन चैनलों को संचालित करने वाले लोगों की पहचान की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान आइजोल के हुन्थार हेनरी निवासी लालरिनपुइया (29) और मामित जिले के फुलडुंगसेई गांव के रहने वाले वनलालहमंगैहजुआला (35) के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि हेनरी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, “वनलालहमंगैहजुआला को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।”

पुलिस ने मामले की जांच के लिए दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में