LPG Gas Cylinder Price 17 May 2026: गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी! क्या आज आपकी रसोई का बजट बिगड़ तो नहीं गया? जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव?

LPG Gas Cylinder Price 17 May 2026: इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। मौजूदा कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई है। जिससे उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।

LPG Gas Cylinder Price 17 May 2026: गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी! क्या आज आपकी रसोई का बजट बिगड़ तो नहीं गया? जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव?

(LPG Gas Cylinder Price 17 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 17, 2026 / 12:10 pm IST
Published Date: May 17, 2026 11:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • 17 मई को घरेलू LPG कीमतों में कोई बदलाव नहीं
  • प्रमुख शहरों में रेट स्थिर बने हुए हैं
  • कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें अभी भी ऊंची

नई दिल्ली: LPG Gas Cylinder Price 17 May 2026 in India: भारत में आज 17 मई को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी तेल कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों मे 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की दरों को पहले की तरह बनाए रखा है। इससे आम उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है।

प्रमुख शहरों में मौजूदा रेट (Current Rates in Major Cities)

ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है। मुंबई में यह 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में लगभग 928 रुपये से 929 रुपये के बीच बनी हुई है। इन शहरों में कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह स्थिरता उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।

कमर्शियल LPG की कीमतें अभी भी ऊंची (Commercial LPG Prices)

दूसरी तरफ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें अभी भी काफी ज्यादा बनी हुई हैं। पिछले कुछ महीनों में कई बार बढ़ोतरी होने के कारण होटल, रेस्तरां और छोटे व्यापारियों पर इसका असर पड़ा है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,000 रुपये से अधिक है। जबकि मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी यह दर ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

भारत के मेट्रो शहरों में LPG गैस सिलेंडर के दाम (LPG Gas Cylinder Prices)

शहर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किग्रा) कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किग्रा)
नई दिल्ली ₹913.00 (0.00) ₹3,071.50 (+993.00)
कोलकाता ₹939.00 (0.00) ₹3,202.00 (+994.00)
मुंबई ₹912.50 (0.00) ₹3,024.00 (+993.00)
चेन्नई ₹928.50 (0.00) ₹3,237.00 (+990.50)
गुरुग्राम ₹921.50 (0.00) ₹3,088.00 (+993.00)
नोएडा ₹910.50 (0.00) ₹3,071.50 (+993.00)
बेंगलुरु ₹915.50 (0.00) ₹3,152.00 (+991.00)
भुवनेश्वर ₹939.00 (0.00) ₹3,238.00 (+993.50)
चंडीगढ़ ₹922.50 (0.00) ₹3,092.50 (+993.00)
हैदराबाद ₹965.00 (0.00) ₹3,315.00 (+994.00)
जयपुर ₹916.50 (0.00) ₹3,099.00 (+993.00)
लखनऊ ₹950.50 (0.00) ₹3,194.00 (+993.00)
पटना ₹1,002.50 (0.00) ₹3,346.50 (+993.50)
तिरुवनंतपुरम ₹922.00 (0.00) ₹3,106.00 (+993.00)

घरेलू LPG की कीमतों में बदलाव (Changes in Domestic LPG Prices)

घरेलू LPG की कीमतों में आखिरी बदलाव मार्च महीने में हुआ था। जब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण की गई थी। वहीं कमर्शियल LPG की दरों में मार्च, अप्रैल और मई में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। सरकार LPG कीमतों पर नजर बनाए हुए है क्योंकि भारत अपनी गैस जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है। वैश्विक तेल कीमतों, मुद्रा विनिमय दरों और सप्लाई चेन में बदलाव का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।