Lucknow University Audio Viral : “डार्लिंग, मैं तुम पर फिदा हूं…” इस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने पार की मर्यादा की सारी हदें, जाल में फंसाने के लिए पेपर लीक तक का दिया ऑफर

लखनऊ विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रा को ब्लैकमेल करने, पेपर लीक का लालच देने और अश्लील बातचीत करने के गंभीर आरोप लगे हैं। कथित ऑडियो वायरल होने के बाद हसनगंज थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आंतरिक जांच कमेटी गठित कर दी है।

Lucknow University Audio Viral : “डार्लिंग, मैं तुम पर फिदा हूं…” इस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने पार की मर्यादा की सारी हदें, जाल में फंसाने के लिए पेपर लीक तक का दिया ऑफर

Lucknow University Audio Viral

Modified Date: May 17, 2026 / 12:55 pm IST
Published Date: May 17, 2026 12:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लखनऊ यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पर गंभीर आरोप
  • छात्रा को ब्लैकमेल करने और पेपर लीक का लालच देने का दावा
  • कथित ऑडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला और जांच शुरू

लखनऊ : Lucknow University Audio Viral उतर प्रदेश के लखनऊ यूनिवर्सिटी के जूलॉजी डिपार्टमेंट से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह पर बीएससी फाइनल ईयर की एक छात्रा को ब्लैकमेल करने, पेपर लीक करने का लालच देने और अश्लील बातचीत करने के गंभीर आरोप लगे हैं। प्रोफेसर और छात्रा की बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा नियंत्रक की शिकायत पर हसनगंज थाने में केस दर्ज कर असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है ।

“डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है…”

मिली जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो में आरोपी प्रोफेसर छात्रा को छुट्टी से लौटकर अकेले में मिलने के लिए दबाव बनाते सुनाई दे रहे हैं।  LU Paper Leak Case प्रोफेसर दावा कर रहे हैं कि उन्होंने कोर और इलेक्टिव दोनों पेपर पहले ही आउट करा दिए हैं। ऑडियो में प्रोफेसर कहते हैं- “डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है, मैं तुम पर फिदा हूं। सब कुछ रेडी है, मुझे डिच मत करना…”। वहीं, दूसरी तरफ छात्रा अपने घर की मजबूरी का हवाला देकर मिलने से साफ मना करती है। छात्रा का कहना है कि उसे ऐसा पेपर नहीं चाहिए और प्रोफेसर दोबारा उसका शोषण करना चाहते हैं।

इंटरनल कंप्लेंट कमेटी का गठन

यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी और जूलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता कनौजिया ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। विभागाध्यक्ष का कहना है कि ऑडियो में आवाज आरोपी प्रोफेसर की ही लग रही है। इस मामले की जांच के लिए विशाखा कमेटी के तहत गठित इंटरनल कंप्लेंट कमेटी ने भी काम शुरू कर दिया है। यूनिवर्सिटी प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने साफ किया है कि दोषी पाए जाने पर प्रोफेसर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

University Professor Audio Scandal डिजिटल सबूतों के आधार पर जाँच शुरू

ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद तमाम छात्र संगठनों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में विरोध जताते हुए आरोपी प्रोफेसर की बर्खास्तगी की मांग की है। हसनगंज थाना पुलिस अब प्रोफेसर के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच कर रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी प्रोफेसर ने पहले भी किसी और छात्रा के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत की है या पेपर लीक के इस खेल में पूरा का पूरा सिस्टम शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.