Rajdhani Express Fire : चलती राजधानी बनी ‘The Burning Train’! इस वजह से बोगी में अचानक दहक उठीं लपटें, 68 यात्रियों की बाल बाल बची जान

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस के B1 कोच और जनरेटर यान में अचानक आग लग गई। ट्रेन स्टाफ की तत्परता से 68

Rajdhani Express Fire : चलती राजधानी बनी ‘The Burning Train’!  इस वजह से बोगी में अचानक दहक उठीं लपटें, 68 यात्रियों की बाल बाल बची जान

Rajdhani Express Fire / Image Source : SCREENGRAB


Reported By: Vinod Wadhwa,
Modified Date: May 17, 2026 / 10:43 am IST
Published Date: May 17, 2026 9:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस के B1 कोच और जनरेटर यान में लगी आग
  • ट्रेन में मौजूद 68 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला गया
  • हादसे के कारण इस रूट की 8 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं

रतलाम : Rajdhani Express Fire  कोटा रेल मंडल के आलोट और लूनीरीछा स्टेशन के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ त्रिवेंद्रम (तिरुअनंतपुरम) से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की बोगी में अचानक आग लग गई। आग ट्रेन के B1 कोच और जनरेटर यान में भड़की थी। सूचना मिलते ही ट्रेन स्टाफ ने तुरंत बोगी को खाली कराया और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

68 यात्री सुरक्षित बाहर

मिली जानकारी के अनुसार जब ट्रैन में आग लगी तब बोगी में 68 यात्री मौजूद थे। ट्रेन स्टाफ ने सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे घटना में किसी भी तरह की जान की हानि नहीं हुई है। Thiruvananthapuram Delhi Rajdhani प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट–सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही रतलाम डीआरएम सहित मंडल के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

हादसे की वजह से 8 से अधिक ट्रेनें प्रभावित

इस हादसे की वजह से इस रूट पर जाने वाली 8 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। फायर ब्रिगेड और ट्रेन स्टाफ की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी 68 यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल रतलाम और कोटा रेल मंडल के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इस घटना की जाँच की जारी है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.