मोदी ने विजयादशमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
मोदी ने विजयादशमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विजयादशमी के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कामना की कि यह पर्व हर किसी के जीवन में नयी प्रेरणा लेकर आए।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नयी प्रेरणा लेकर आए।’’
विजयादशमी हर साल अश्विन मास की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जानते हैं।
भाषा ब्रजेन्द्र अविनाश
अविनाश

Facebook


