मोदी सरकार पर विश्वास कायम, 325 वोटों से खारिज हुआ अविश्वास प्रस्ताव

मोदी सरकार पर विश्वास कायम, 325 वोटों से खारिज हुआ अविश्वास प्रस्ताव

मोदी सरकार पर विश्वास कायम, 325 वोटों से खारिज हुआ अविश्वास प्रस्ताव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: July 21, 2018 3:04 am IST

नई दिल्ली। मोदी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार रात करीब सवा ग्यारह बजे वोटिंग के बाद औंधे मुंह गिर गया। प्रस्ताव के पक्ष में सिर्फ 126 वोट पड़े और 325 वोट विरोध में डाले गए। मोदी सरकार के पहले अविश्वास प्रस्ताव पर सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे तक पूरे 12 घंटे बहस चली। हालांकि बहुत कम देर के लिए हंगामे की वजह से दो बार कुछ मिनटों के लिए संसद की कार्यवाही रोकी गई।

पढ़ें- अविश्वास प्रस्ताव के जवाब में बोले मोदी- ये सरकार का नहीं, कांग्रेस का अपने साथियों का फ्लोर टेस्ट

बहस के दौरान कुल 35 सांसद सदन के भीतर बोले। पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप और सफाई के बीच सबसे चर्चित रहा राहुल गांधी का भाषण। हालांकि वे 15 मिनट से ज्यादा देर तक संसद के भीतर बोले, लेकिन भूकंप नहीं आया।

ड्रामा तब शुरू हुआ, जब राहुल भाषण के बाद मोदी के पास गए और उन्हें बैठे हुए झप्पी दे दी। फिर राहुल सीट पर लौटे तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें थम्स अप किया। जवाब में उन्होंने आंख मारकर इशारा किया। बाद में जब विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े हुए और एक घंटा 33 मिनट तक बोले।

पढ़ें- राहुल के आंख मारने से याद आई प्रिया प्रकाश, सोशल मीडिया में जमकर हो रहा ट्रेंड, देखिए वायरल वीडियो

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम लिए बिना उनकी हर एक बात का जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आंखें मिलाने की बात करने वाले को आज सारा देश देख रहा है कि आंखें कैसे खुलती और बंद होती हैं।

मोदी ने ये भी कहा कि वोटिंग से पहले मेरी कुर्सी तक पहुंचने का उत्साह है, पर यहां तो उन्हें देश की सवा करोड़ जनता ने बिठाया है। साथ ही राहुल के सभी आरोपों का पीएम मोदी ने बारी-बारी से जवाब दिया।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में