Vande Bharat: किताब का ‘चाइना’ चैप्टर.. हंगामा जोरदार! सरकार और विपक्ष में तीखीं तकरार, आखिर सदन में कब होगी राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा?

कितना का 'चाइना' चैप्टर.. हंगामा जोरदार! सरकार और विपक्ष में तीखीं तकरार, Parliament Budget Session: Rahul Gandhi Latest News

Vande Bharat: किताब का ‘चाइना’ चैप्टर.. हंगामा जोरदार! सरकार और विपक्ष में तीखीं तकरार, आखिर सदन में कब होगी राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा?

Parliament Budget Session || Image- ANI News File

Modified Date: February 4, 2026 / 12:09 am IST
Published Date: February 3, 2026 11:56 pm IST

नई दिल्लीः Rahul Gandhi Latest News लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन भारी हंगामा रहा। राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन मुद्दे पर बोलने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी को सदन में बार-बार रोका गया। हंगामे के दौरान विपक्ष के 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। विपक्ष ने इसे लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश बताया है।

लोकसभा में राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ की एक अनपब्लिश्ड बुक से जुड़ा आर्टिकल सदन में पेश किया। राहुल गांधी का कहना था कि वो भारत-चीन सीमा विवाद और पूर्वी लद्दाख में शहीद हुए सैनिकों का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई। जैसे ही राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया, NDA सांसदों ने टोका। करीब 14 मिनट तक राहुल गांधी बोलने की कोशिश करते रहे, लेकिन हंगामा लगातार बढ़ता गया।

Rahul Gandhi Latest News हंगामे के दौरान पीठासीन अधिकारी की ओर कागज उछालने के आरोप में कांग्रेस और विपक्ष के 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित सांसदों में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, मणिकम टैगोर, हिबी ईडन, गुरजीत औजला समेत अन्य नाम शामिल हैं। वहीं सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष ने संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी ने निलंबन को हास्यास्पद बताया। इधर, बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज किया। संसद में लगातार बढ़ते टकराव के बीच सवाल ये है कि क्या राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा संभव हो पाएगी, या संसदीय कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ती रहेगी।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।