राजस्थान से इस सप्ताह शुरू हो सकती है मानसून की विदाई
राजस्थान से इस सप्ताह शुरू हो सकती है मानसून की विदाई
जयपुर, 17 सितंबर (भाषा) दक्षिण पश्चिम मानसून की राजस्थान के कई हिस्सों से विदाई इस हफ्ते शुरू हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर ने यह जानकारी दी।
इसके अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 19 सितंबर के आसपास बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा मानसून विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।
वहीं आज बृहस्पतिवार को बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 30—40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है।
इसके अनुसार बृहस्पतिवार सुबह तक के 24 घंटे में राज्य के जयपुर, सीकर, टोंक, ब्यावर, भीलवाड़ा, करौली, कोटा, राजसमन्द , बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, डीडवाना कुचामन, जोधपुर तथा पाली जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक 40 मिलीमीटर बारिश सूरौठ (करौली) में दर्ज की गई।
भाषा पृथ्वी रंजन
रंजन

Facebook


