संसद के मानसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक, 10 अगस्त तक चलेगा सत्र
संसद के मानसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक, 10 अगस्त तक चलेगा सत्र
नई दिल्ली। कल यानी 18 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। मानसून सत्र से पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इससे पहले लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मॉनसून सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी सांसदों को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि लोकसभा का 16वां कार्यकाल अपने अंतिम वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
पढ़ें- इस देश में काटी जा रही हैं महिलाओं की पोशाकें, पुरुषों पर भी लगा ये प्रतिबंध
अब केवल 3 सत्र शेष रह गए हैं समय सीमित है लेकिन बहुत सारा जरूरी कार्य अब भी अधूरा है वक्त केवल मॉनसून और शीतकालीन सत्र के दौरान ही उपलब्ध होता है। बता दें कि संसद का मॉनसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगा। 18 दिन तक चलने वाले इस सत्र में तीन तलाक सहित अन्य विधेयक सरकार के एजेंडा में टॉप पर रहने की संभावना है।
पढ़ें- अब कांग्रेस नेता ने की राहुल के बयान की पुष्टि- कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी, भाजपा हुई हमलावर
हंगामे की आशंकाओं के बीच सरकार ने विपक्षी दलों से तीन तलाक विधेयक, पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान करने संबंधी विधेयक, बलात्कार के दोषियों को सख्त दंड के प्रावधान वाले विधेयक समेत कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने में सहयोग मांगा है वहीं, विपक्ष जम्मू कश्मीर की स्थिति, पीडीपी-भाजपा सरकार के गिरने और आतंकवाद जैसे मुद्दे उठा सकता है। इसके अलावा किसान, दलित उत्पीड़न, राम मंदिर, डालर के मुकाबले रूपये के दर में गिरावट और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मसलों पर भी विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास करेगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


