Parliament Monsoon Session: इस दिन से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र! तीन सप्ताह तक चलने की संभावना, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
इस दिन से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र! इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, Monsoon Session of Parliament likely to begin on July 20
नई दिल्लीः Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है और इसके तीन सप्ताह तक चलने की संभावना है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि, संसदीय कार्य संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) ने अभी इसपर अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
Parliament Monsoon Session: आमतौर पर मानसून और शीतकालीन सत्रों में 20 बैठकें होती हैं और ये चार सप्ताह तक चलते हैं, लेकिन अतीत में इससे कम अवधि के सत्र आयोजित किए जाने के भी उदाहरण रहे हैं। यह मानसून सत्र पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों की जीत के बाद होने जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) में बगावत का असर भी आगामी सत्र में देखने को मिल सकता है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा अलग समूह के रूप में मान्यता देने की मांग करने वाले तृणमूल के 20 और शिवसेना (उबाठा) के छह सांसदों की मांग पर निर्णय का इंतजार है। राज्यसभा में नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने के बाद सत्तापक्ष का संख्या बल और मजबूत हो गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Reservation in Promotion in MP: प्रमोशन में आरक्षण का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ा झटका, अब नए सिरे से होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, जानिए क्या है वजह?
- Coaching Centre Firing Case: कोचिंग गोलीबारी केस में ‘खान सर’ को कोर्ट से मिली मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर इतने दिनों तक रोक बरकरार
- Rajgarh Gang Rape Case: 9 साल की मासूम से दरिंदगी, इस बहाने जंगल ले जाकर दरिंदों ने बुझाई हवस…. सन्न कर देगी ये वारदात

Facebook


