गुजारात चुनाव: पहले चरण के लिए भाजपा ने जारी की 70 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें लिस्ट

गुजारात चुनाव: पहले चरण के लिए भाजपा ने जारी की 70 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें लिस्ट

गुजारात चुनाव: पहले चरण के लिए भाजपा ने जारी की 70 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें लिस्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: November 17, 2017 8:31 am IST

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव 2017 के लिए बीजेपी ने अपने 70 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को राजकोट पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को मेहसाणा से उम्मीदवार चुना गया है। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष्ज्ञ जीतू वघानी पश्चिम भावनगर से अपनी किस्मत आजमाएंगे। 

पप्पू से परेशान हैं पीएम, पासवान तक को बुलाया गुजरात – शिवानंद

गुजरात विधानसभा चुनावों को अपनी साख से जोड़कर देख रही भाजपा ने उम्मीदावारों के चयन के लिए गहन मंथन किया है। बीते बुधवार को ही भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय में रखी गई थी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने पहले चरण की 89 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर जमकर मंथन किया था।

वर्ल्ड मीडिया डे पर राहुल का सवाल, आप नरेंद्र मोदी से सवाल क्यों नहीं पूछते ?

आपको बता दें की गुजरात विधानसभा में 182 सीट है। जहां 2 चरणों में मतदान होना है, पहले चरण में 89 सीटों पर वोट पड़ेंगे तो दूसरे चरण की 93 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान किया जाएगा। जिसके बाद 18 दिसंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने दोनों चरणों के लिए कुल 50,128 मतदान केंद्रों का निर्माण किया है। इसी के साथ यह गुजरात के पहले ऐसे चुनाव होगें जहां वोट करने के बाद मतदाता को वीवीपेट से प्राप्त पर्ची मिलेगी। 

 

अमन वर्मा, IBC24


लेखक के बारे में