अक्षय तृतीया पर राजस्थान में 13 से अधिक बाल विवाह रोके गए
अक्षय तृतीया पर राजस्थान में 13 से अधिक बाल विवाह रोके गए
जयपुर, 19 अप्रैल (भाषा) अक्षय तृतीया के अवसर पर राजस्थान में एक गैर-सरकारी संगठन और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से 12 से अधिक बाल विवाहों को रोका गया।
बाल अधिकारों के क्षेत्र में कार्यरत गायत्री सेवा संस्थान ने जिला प्रशासन के सहयोग से उदयपुर में नौ, प्रतापगढ़ में दो और सीकर में दो बाल विवाहों को विफल किया। यह जानकारी संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई।
विज्ञप्ति के अनुसार, जिला बाल कल्याण समिति ने पटवारी, ग्राम सचिव और सरपंच सहित स्थानीय अधिकारियों को बुलाकर राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशों के बारे में जागरूक किया। इन निर्देशों के तहत ग्राम पंचायतों को अपने क्षेत्र में बाल विवाह रोकने के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।
एहतियात के तौर पर एक लड़के और एक लड़की को आश्रय गृह में भी रखा गया।
कुल मिलाकर उदयपुर में नौ, जबकि प्रतापगढ़ और सीकर में दो-दो बाल विवाह रोके गए।
भाषा
बाकोलिया रवि कांत

Facebook


