देश में कोविड-19 रोधी टीके की 72 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

Ads

देश में कोविड-19 रोधी टीके की 72 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

  •  
  • Publish Date - September 9, 2021 / 09:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) देश में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 रोधी टीके की 72 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को शाम सात बजे तक टीके की 73,80,510 खुराक दी गई। देर रात जारी होने वाली अंतिम रिपोर्ट में दैनिक टीकाकरण की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शाम सात बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक 54,58,47,706 लाभार्थियों को पहली खुराक और 16,94,06,447 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के 28,57,04,140 लोगों को पहली खुराक और 3,85,99,523 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

भाषा यश माधव

माधव