दिल्ली में सुबह मौसम हल्का गर्म रहा, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई

Ads

दिल्ली में सुबह मौसम हल्का गर्म रहा, वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 10:31 AM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 10:31 AM IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) दिल्ली में मंगलवार की सुबह हल्की गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.6 डिग्री अधिक है।

राष्ट्रीय राजधानी के अन्य मौसम केंद्रों में, पालम में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री कम है, जबकि लोधी रोड में 27.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रिज में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री अधिक है, और आयानगर में 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने दिन के लिए अधिकतम तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। विभाग ने कहा कि दिन के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 था और वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा

ताजा खबर