Most Popular Faces for Chief Minister in Election-Bound States || Image- ANI News File
नई दिल्ली: बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के संपन्न होते ही सभी पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस तरह कहा जा सकता है कि, राज्यों में आधा चुनाव ख़त्म हो चुका है। अब सभी को अगले महीने के 4 तारीख का इंतज़ार है। (Most Popular Faces for Chief Minister in Election-Bound States) इस दिन ही सभी राज्यों और उप चुनावों के नतीजे एक साथ जारी होंगे।
मतदान ख़त्म होने के ठीक बाद सर्वे एजेंसियों ने अपने संभावित नतीजे भी जारी किये है। बात करें पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी की तो इन तीनों ही राज्यों में भाजपा शानदार तरीके से सरकार बनाते हुई नजर आ रही है। एग्जिट पोल्स में सभी राज्यों में भाजपा ने बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है। वही तमिलनाडु में डीएमके की वापसी हो रही है जबकि केरल में लेफ्ट फ्रंट की विदाई और कांग्रेस सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। वही इन सबके बीच राज्यों में मुख्यमंत्रियों के चेहरों को लेकर भी आम जनता की पसंद सामने आई है। एजेंसियों ने चुनावी राज्यों से जो डाटा इकट्ठे किये है वह दिलचस्प है। मसलन पश्चिम बंगाल में जहां जनता बदलाव के मूड में है लेकिन वहां ममता बनर्जी ही सीएम के तौर पर पहली पसंद बनकर उभरी है। देखें राज्यों से जुड़े एजेंसियों के ये अनुमान
असम के एग्जिट पोल की बात करें तो बीजेपी को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि अन्य के खाते में तीन सीटें जाती दिख रही हैं। जबकि एआईयूडीएफ का खाता भी खुलते नहीं दिख रहा है। (Most Popular Faces for Chief Minister in Election-Bound States) असम विधानसभा चुनाव में एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा शख्स की बात करें तो मौजूदा सीएम हिमंता बिस्वा सरमा बाजी मारते दिख रहे हैं। एग्जिट पोल में प्रतिभागियों से राय ली गई तो हिमंता सरमा के पक्ष में 48 फीसदी ने लोगों ने राय दी है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को 32 फीसदी ने अपनी पसंद बताया है। जबकि 2 फीसदी ने पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल को अपनी पसंद बताया है।
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पसंद को लेकर सामने आए एक सर्वे में दिलचस्प आंकड़े देखने को मिले हैं। सर्वे के अनुसार, ममता बनर्जी को सबसे ज्यादा 41% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है, जबकि शुभेंदु अधिकारी को 35% समर्थन मिला है। वहीं अभिषेक बनर्जी को 11% लोगों ने पसंद किया, जबकि अधीर रंजन चौधरी को मात्र 4.5% समर्थन प्राप्त हुआ। इन आंकड़ों से साफ संकेत मिलता है कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है, हालांकि भाजपा भी मजबूत चुनौती देती नजर आ रही है। खासकर एग्जिट पोल में जो आये हैं वह स्पष्ट रूप से भाजपा को बहुमत मिलते दिखाई दे रहें है। लेकिन ममता बनर्जी की लोकप्रियता बरकरार हैं।
केरल में एग्जिट पोल के आंकड़े भी कांग्रेस गठबंधन (UDF) के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, जहां उसे करीब 70 से 80 सीटें मिलती हुई दिखाई गई हैं। अगर ये रुझान सही साबित होते हैं, तो राज्य में सत्ता परिवर्तन की संभावना भी मजबूत हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ लेफ्ट गठबंधन (LDF) भी पूरी तरह बाहर नहीं दिख रहा है और अभी भी मुकाबला काफी करीब माना जा रहा है, जिससे केरल की राजनीति में सस्पेंस और बढ़ गया है. सीएम फेस सर्वे सामने आया है, जिसमें लोगों से सीधे पूछा गया कि वे किसे मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। (Most Popular Faces for Chief Minister in Election-Bound States) इस सर्वे में सबसे बड़ा नाम सामने आया है मौजूदा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, जिन्हें करीब 31.8% लोगों का समर्थन मिला है. यानी अभी भी एक बड़ा वर्ग उनके नेतृत्व पर भरोसा जताता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस की तरफ से नामित किए गए विकल्पों में शशि थरूर भी शामिल थे, लेकिन उन्हें जनता के बीच सिर्फ 5.8% समर्थन मिला, जिससे साफ है कि वह फिलहाल पैन-केरल सीएम फेस के तौर पर मजबूत पकड़ नहीं बना पाए हैं।
एक्सिस माय इंडिया के ताज़ा एग्टिज सर्वे में तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। सर्वे के अनुसार अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर मजबूत प्रदर्शन करती नजर आ रही है। पोल के अनुमान के मुताबिक TVK को राज्य की 234 सीटों में से 98 से 120 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जिससे वह सीधे सत्ता की दौड़ में अहम खिलाड़ी बन सकती है। वहीं मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को 92 से 110 सीटों के बीच सीमित बढ़त मिलती दिख रही है। दूसरी ओर अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के खाते में 22 से 32 सीटें आने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री पद की पसंद को लेकर भी मुकाबला बेहद करीबी दिख रहा है। सर्वे में 37% मतदाताओं ने विजय को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है, जिससे वह मामूली अंतर से आगे हैं। (Most Popular Faces for Chief Minister in Election-Bound States) एमके स्टालिन को 35% लोगों का समर्थन मिला है, जबकि AIADMK नेता पलानीस्वामी को 22% मतदाताओं ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया है। कुल मिलाकर, सर्वे तमिलनाडु की राजनीति में त्रिकोणीय मुकाबले और नए राजनीतिक उभार की ओर संकेत करता है, जिसमें TVK का उभरता प्रभाव इस चुनाव को और अधिक दिलचस्प बना रहा है।
केंद्र ने दिल्ली के लिए गेहूं खरीद गुणवत्ता मानक में विशेष छूट दी: मुख्यमंत्री
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: योगी आदित्यनाथ
सपा ने दिया उप्र के लोगों को ‘गाली’ देने वाली द्रमुक का साथ : मोदी
महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: आरजी कर पीड़िता की मां
पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : प्रधानमंत्री मोदी
बंगाल के मतदाता ‘परिवर्तन’ चाहते हैं : भाजपा नेताओं ने जताया भरोसा