चित्रकूट में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

चित्रकूट में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

चित्रकूट में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: August 14, 2021 1:47 am IST

Citrakoot news in Hindi

चित्रकूट (उप्र), 14 अगस्त (भाषा) चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र में हटवा गांव के नजदीक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि युवक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Citrakoot news in Hindi : मऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गुलाब त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटवा गांव के नजदीक एक पिकअप (सामान ढोने वाला वाहन) की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार कबूले उर्फ कामता (40) और उसकी मां लौंगी देवी (65) की मौत हो गयी, जबकि कबूले की पत्नी राजकुमारी (36) गंभीर रूप से घायल हो गई, उसका प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये लोग लौरी गांव के शंभूपुर इलाके के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। हादसे के जिम्मेदार वाहन और उसके चालक को पकड़ लिया गया है।

भाषा सं जफर शोभना

शोभना

Also Read : पत्नी की मां बनने की इच्छा पूरी करने के 30 घंटे बाद पति की मौत, जानिए पूरा


लेखक के बारे में