पश्चिम बंगाल में ‘खेला होबे दिवस’ की जगह 16 अगस्त को मनाया जाएगा ‘आयुष्मान दिवस’: शुभेंदु

पश्चिम बंगाल में 'खेला होबे दिवस' की जगह 16 अगस्त को मनाया जाएगा 'आयुष्मान दिवस': शुभेंदु

पश्चिम बंगाल में ‘खेला होबे दिवस’ की जगह 16 अगस्त को मनाया जाएगा ‘आयुष्मान दिवस’: शुभेंदु
Modified Date: July 12, 2026 / 11:01 pm IST
Published Date: July 12, 2026 11:01 pm IST

कोलकाता, 12 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को घोषणा की कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की जन स्वास्थ्य बीमा योजना के उपलक्ष्य में 16 अगस्त को ‘आयुष्मान दिवस’ के रूप में मनाएगी। सरकार का यह फैसला पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के ‘खेला होबे दिवस’ मनाने की परंपरा को बदलने वाला है।

यह दिन राज्य में अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने का भी प्रतीक होगा, जिसने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया था।।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तामलुक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक विशेष संगठनात्मक बैठक के बाद अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ’16 अगस्त कोलकाता के इतिहास में एक काला दिन है क्योंकि इसी तारीख से सुहरावर्दी के नेतृत्व में ‘ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स’ (कलकत्ता के भीषण दंगे) को अंजाम दिया गया था। तृणमूल कांग्रेस की सरकार इसे ‘खेला होबे दिवस’ के रूप में मनाती थी। हमारी सरकार ने फैसला किया है कि उस दिन को ‘आयुष्मान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। हमारे कार्यक्रम का विस्तृत विवरण जल्द ही सामने आएगा।’

भाषा सुमित वैभव

वैभव


लेखक के बारे में