महराजगंज में बिजली का करंट लगने से मां-बेटी की मौत

Ads

महराजगंज में बिजली का करंट लगने से मां-बेटी की मौत

  •  
  • Publish Date - June 15, 2022 / 05:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

महराजगंज (उप्र), 15 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बृजमनगंज थानाक्षेत्र के ढाणी गांव में एक मां-बेटी की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि बुधवार दोपहर ढाणी गांव में निशा चौधरी (35) और उसकी बेटी कृष्णा (14) अपने घर में सो रही थीं तभी उन पर टेबल फैन गिर गया और दोनों को बिजली का करंट लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं आनन्द अमित

अमित