बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर नौ मार्च हो सकती है चर्चा: सूत्र

बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर नौ मार्च हो सकती है चर्चा: सूत्र

बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर नौ मार्च हो सकती है चर्चा: सूत्र
Modified Date: February 10, 2026 / 11:08 pm IST
Published Date: February 10, 2026 11:08 pm IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाए जाने वाले प्रस्ताव पर वर्तमान बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन नौ मार्च को सदन में चर्चा कराई जा सकती है।

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा, ‘‘संभावना है कि बजट सत्र के दूसरे भाग के पहले दिन, यानी 9 मार्च को ही लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।’’

सूत्रों का यह भी कहना है कि मामले का निपटारा होने तक बिरला आसन पर नहीं बैठेंगे।

बिरला ने लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को निर्देश दिया है कि वह विपक्ष के नोटिस की जांच कर उचित कार्रवाई करें।

विपक्ष ने बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस मंगलवार को लोकसभा महासचिव को सौंपा और बिरला पर पक्षपातपूर्ण तरीके से सदन संचालित करने, कांग्रेस सदस्यों पर झूठे इल्जाम लगाने तथा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

भाषा हक जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में