PM Modi Parliament Speech LIVE: ‘जिसकी नीयत में खोट..उसको नारी शक्ति नहीं करेंगी माफ’, जानें पीएम मोदी ने संसद में क्यों कहा ऐसा? देखें लाइव

PM Modi Parliament Speech LIVE: 'जिसकी नीयत में खोट..उसको नारी शक्ति नहीं करेंगी माफ', जानें पीएम मोदी ने संसद में क्यों कहा ऐसा? देखें लाइव

PM Modi Parliament Speech LIVE: ‘जिसकी नीयत में खोट..उसको नारी शक्ति नहीं करेंगी माफ’, जानें पीएम मोदी ने संसद में क्यों कहा ऐसा? देखें लाइव

PM Modi Parliament Speech LIVE | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 16, 2026 / 03:56 pm IST
Published Date: April 16, 2026 3:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लोकसभा में महिला आरक्षण कानून से जुड़े तीन विधेयक पेश किए गए
  • पीएम मोदी ने कहा – नारी शक्ति हमारी नीयत को देखेगी, खोट को कभी माफ नहीं करेगी
  • देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण में शामिल करने पर जोर

नई दिल्ली: PM Modi Parliament Speech LIVE महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिलों पर लोकसभा में चर्चा जारी है। स्‍पेशल सेशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी महिला आरक्षण कानून में संशोधन को लेकर विधेयक पेश किया गया। इसके साथ ही परिसीमन से जुड़ा विधेयक भी पेश किया गया। इसको लेकर सत्‍ता पक्ष और विपक्ष में लामबंदी तेज हो गई है। लोकसभा में कुल मिलाकर तीन विधेयक पेश किया गया। जिसके बाद आज पीएम मोदी ने लोकसभा को (PM Modi Speech) संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस महत्वपूर्ण विधेयक पर सुबह से चर्चा चल रही है। काफी साथी यहां से भी जिन मुद्दों को स्पर्श किया गया है उसको तथ्यों और तर्क से सदन को जरूर जानकारी देंगे। इसलिए मैं उन विषयों में जाना नहीं चाहता।

मोदी बोले- देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी

PM Modi Parliament Speech LIVE मोदी ने कहा- इतना बड़े वर्ग को हम हिस्सेदारी से रोकने में क्यों ताकत लगा रहे हैं। उनके जुड़ने से हमारी ताकत बढ़ेगी। मैं अपील करने आया हूं कि इसको राजनीतिक तराजू से मत तौलिए। आज का यह अवसर एक साथ बैठकर एक दिशा में सोचकर विकसित भारत बनाने में खुले मन से स्वीकार करने का अवसर है। मैंने पहले भी कहा कि आज पूरा देश विशेषकर नारी शक्ति हमारे निर्णय तो देखेगी लेकिन उससे ज्यादा हमारी नीयत को देखेगी। इसलिए हमारी नीयत की खोट देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी।

पीएम बोले- देश की आधी आबादी राष्ट्र निर्माण में सहयोग करेगी

मैंने पहले भी कहा है कि हम भाग्यवान हैं कि हमें देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की नीति बनाने की प्रक्रिया में शामिल करने का सौभाग्य मिल रहा है। हम सभी सांसद इस अवसर को जाने न दें। हम भारतीय सब मिलकर के देश को नई दिशा देने जा रहे हैं। हमारी शासन वयवस्था को संवेदनशीलता से भरने का एक सार्थक प्रयास करने जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो अमृत निकलेगा वो देश की राजनीति की भी रूप स्वरूप को तय करेगा, लेकिन ये देश की दिशा और दशा भी तय करने वाला है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।