PM Modi in Parliament: संसद में काले कपड़े पहनकर इस पार्टी के सांसद, पीएम मोदी ने कसा तंज, कहा- आपके कपड़े हमारे लिए नजर का टीका

संसद में काले कपड़े पहनकर इस पार्टी के सांसद, पीएम मोदी ने कसा तंज, PM Modi Parliament Speech On Mahila Aarkshan

PM Modi in Parliament: संसद में काले कपड़े पहनकर इस पार्टी के सांसद, पीएम मोदी ने कसा तंज, कहा- आपके कपड़े हमारे लिए नजर का टीका
Modified Date: April 16, 2026 / 04:21 pm IST
Published Date: April 16, 2026 4:11 pm IST

नई दिल्लीः PM Modi in Parliament: महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिलों पर लोकसभा में चर्चा जारी है। इस चर्चा में पीएम मोदी ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं को निशाने पर लेते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने संसद में काले कपड़े पहनकर आने वाले सदस्यों पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीति में पराजय का डर परेशान करने वाला है। हमारे यहां परंपरा है किसी की नजर न लगे इसके लिए काला टीका लगाते हैं, इसलिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।

दरअसल, डीएमके सांसद आज परिसीमन बिल का विरोध करने के लिए काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे थे। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में जब जब चुनाव आया है उसमें महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस जिसने विरोध किया है उसका हाल बुरे से बुरा किया है। ये भी देखिए 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ। क्योंकि किसी ने विरोध नहीं किया। तब सब साथ में थे। आज भी मैं कहता हूं कि हम साथ जाते हैं तो इतिहास गवाह है कि ये किसी एक के पक्ष में नहीं जाएगा, ये देश के लोकतंत्र के पक्ष में जाएगा। हम सब उसके हकदार रहेंगे। इसलिए जिन को इसमें राजनीति की बू आ रही है वो खुद के परिणामों को देख लें। इसी में फायदा है जो नुकसान हो रहा है उससे बच जाओगे। इसलिए इसे राजनैतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।

देश की आधी आबादी राष्ट्र निर्माण में सहयोग करेगी- पीएम मोदी

PM Modi in Parliament: मैंने पहले भी कहा है कि हम भाग्यवान हैं कि हमें देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की नीति बनाने की प्रक्रिया में शामिल करने का सौभाग्य मिल रहा है। हम सभी सांसद इस अवसर को जाने न दें। हम भारतीय सब मिलकर के देश को नई दिशा देने जा रहे हैं। हमारी शासन वयवस्था को संवेदनशीलता से भरने का एक सार्थक प्रयास करने जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो अमृत निकलेगा वो देश की राजनीति की भी रूप स्वरूप को तय करेगा, लेकिन ये देश की दिशा और दशा भी तय करनेवाला है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।